जानिए भारत के पास कौन-कौन से घातक हथियार हैं | India Weapons


भारत को पाकिस्तान, चीन जैसे पडोसी देशों से हमेशा खतरा बना रहता है।  इसीलिए भारत हमेशा अच्छे किस्म के घातक हथियार रखता है ताकि जंग के समय चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मनो को सबक सिखाया जा सके।  आइए इस ब्लॉग में जानते हैं कि भारत के पास कौन कौन से घातक हथियार हैं।
 
भारत के शक्तिशाली हथियार:
राफेल लड़ाकू विमान
मीटियोर
ब्रह्मोस मिसाइल
आकाश डिफेन्स सिस्टम
पृथ्वी मिसाइल
अग्नि मिसाइल
प्रहार मिसाइल
A-Sat एंटी सॅटॅलाइट मिसाइल

राफेल लड़ाकू विमान

 फ्रांस निर्मित राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान हैं। भारत ने जब बालाकोट एयरस्ट्राक किया था तब पाकिस्तान के जवाबी हमले के समय राफेल की कमी महसूस की गई थी। उस समय तक राफेल विमान फ्रांस से नहीं मिले थे।
भारत ने फ्रांस से करीब 59,000 करोड़ रुपये में ३६ राफेल लड़ाकू विमान ख़रीदे हैं

राफेल लड़ाकू विमान की खूबियां :
- राफेल लड़ाकू विमान 4.5 पीढ़ी का है
- राफेल लड़ाकू विमान का प्रयोग अफगानिस्तान, लीबिया और इराक में हवाई हमले में हो चूका है
- राफेल लड़ाकू विमान युद्ध क्षेत्र में हमला करने और बचाव करने की क्षमता को साबित कर चूका है
- राफेल लड़ाकू विमान मीटियोर और स्क्लैप मिसाइल से लैस है

मीटियोर मिसाइल:
मीटियोर मिसाइल हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।  
मीटियोर मिसाइल का रेंज 150 किलोमीटर से अधिक है  

एस 400 एयर डिफेंस सिस्टम:
भारत के रूस निर्मित S-400 जैसा अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है। S-400 पाकिस्तान की सीमा पर तैनात भी है।

अगर पाकिस्तान का कोई भी लड़ाकू विमान सीमा से 400 किलोमीटर अंदर स्थित एयरबेस से एयरबोर्न होते हैं, तो उसी पल S-400 ट्रैक कर लेगा और हमला करके उसे नेस्तानाबूद कर सकता है।

भारत ने रूस से करीब 40,000 करोड़ रुपये में एस 400 के पांच स्क्वाड्रन की डील की थी। अभीतक भारत को रूस से तीन स्क्वाड्रन मिल चुके हैं।

ब्रह्मोस मिसाइल

भारत और रूस के सहयोग से निर्मित ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है।
ब्रह्मोस मिसाइल की इतनी तेज गति से हमला करती है कि किसी भी एयर डिफेंस सिस्टम के लिए इसे इंटरसेप्ट करना या पकड़ पाना बहुत ही मुश्किल है। भारत की तीनों सेनाओं के पास ब्रह्मोस मिसाइल के अलग अलग वैरिएंट हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए ऑपरेशन सिंदूर की मुख्य बातें | Operation Sindoor Facts

जानिए फ़तेह -1 मिसाइल जिससे पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया था | Pakistan Missile Fateh-1

जानिए पाकिस्तान चीन से क्या-क्या ख़रीदता है?