जानिए भारतीय सेना ने सिंदूर ऑपरेशन में किन-किन हथियारों से आतंकियों का खात्‍मा किया था?

भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 22 निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद जवाबी कार्रवाई की। भारतीय सेना ने इस कार्रवाई का नाम 'ऑपेरशन सिंदूर' दिया था। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान के पंजाब इलाके में करीब 100 किलोमीटर अंदर घुसकर तथा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओजेके) में मिसाइल से हमला करते हुए नौ आतंकवादी ठिकानों  मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली, बाघ, गुलपुर, भिंबेर और शकरगढ़ को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।


भारतीय सेना और वायुसेना ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन सिंदूर के तहत सटीक मिसाइल हमले से लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों पर धावा बोलकर उन्हें ध्वस्त किया. 

इन आतंकवादी ठिकानो को पाकिस्तान के सबसे बड़े आतंकी सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर का अभेद्य किला माना जाता था।

ऑपरेशन सिंदूर कब हुआ? | When Operation Sindoor done?

ऑपरेशन सिंदूर में बुधवार, 6 मई और 7 मई २०२५ की रात 1.05 बजे से 1.30 के बीच भारतीय सेनाओं ने 25 मिनट के भीतर बिल्कुल लक्ष्य को भेदने वाले 24 अति आधुनिक विशिष्ट तकनीक वाले मिसाइलें पाकिस्तान और पीओजेके में दागते हुए अपने लक्ष्य को पूरा किया।

भारतीय सेना ने सिंदूर ऑपरेशन में किन-किन हथियारों  का प्रयोग हुआ था?

सिंदूर ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल हथियारों तथा मिसाइलों के बारे में भारत सरकार या भारतीय सेना ने आधिकारिक ब्यौरा साझा नहीं किया था. 

मगर माना जाता है कि भारतीय सेना ने स्कैल्प डीप-स्ट्राइक क्रूज मिसाइलें, हैमर स्मार्ट हथियार प्रणाली, लेज़र निर्देशित बम किट और एक्सकैलिबर गोला-बारूद दागने वाले एम-777 हॉवित्जर जैसे हथियार इसमें शामिल थे।

 Read More:  जानिए ऑपरेशन सिंदूर की मुख्य बातें | Operation Sindoor Facts


Comments

Popular posts from this blog

जानिए पाकिस्तान चीन से क्या-क्या ख़रीदता है?

जानिए फ़तेह -1 मिसाइल जिससे पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया था | Pakistan Missile Fateh-1