जानिए भारत के पास कौन-कौन से घातक हथियार हैं | India Weapons
भारत को पाकिस्तान, चीन जैसे पडोसी देशों से हमेशा खतरा बना रहता है। इसीलिए भारत हमेशा अच्छे किस्म के घातक हथियार रखता है ताकि जंग के समय चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मनो को सबक सिखाया जा सके। आइए इस ब्लॉग में जानते हैं कि भारत के पास कौन कौन से घातक हथियार हैं। भारत के शक्तिशाली हथियार: राफेल लड़ाकू विमान मीटियोर ब्रह्मोस मिसाइल आकाश डिफेन्स सिस्टम पृथ्वी मिसाइल अग्नि मिसाइल प्रहार मिसाइल A-Sat एंटी सॅटॅलाइट मिसाइल राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस निर्मित राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान हैं। भारत ने जब बालाकोट एयरस्ट्राक किया था तब पाकिस्तान के जवाबी हमले के समय राफेल की कमी महसूस की गई थी। उस समय तक राफेल विमान फ्रांस से नहीं मिले थे। भारत ने फ्रांस से करीब 59,000 करोड़ रुपये में ३६ राफेल लड़ाकू विमान ख़रीदे हैं राफेल लड़ाकू विमान की खूबियां : - राफेल लड़ाकू विमान 4.5 पीढ़ी का है - राफेल लड़ाकू विमान का प्रयोग अफगानिस्तान, लीबिया और इराक में हवाई हमले में हो चूका है - राफेल लड़ाकू विमान युद्ध क्षेत्र में हमला करने और बचाव करने की क्षमता को सा...